रामतीर्थ जयंती पर भव्य आयोजन होंगे
देहरादून
स्वामी रामतीर्थ मिशन की ओर से स्वामी रामतीर्थ की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। गुरुवार को स्वामी रामतीर्थ मिशन के हरिओम सत्संग भवन राजपुर रोड पर आयोजित प्रेस वार्ता में मिशन के उपाध्यक्ष अम्बरीश ओबेरॉय ने बताया कि कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के चिदानंद मुनि महाराज, स्वामी यतीश्वरानंद महाराज रामतीर्थ के जीवन और सिद्धांतों पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम स्वामी रामतीर्थ मिशन के राजपुर रोड स्थित सत्संग भवन में ही आयोजित किया जाएगा। मौके पर राकेश पैन्यूली, रविराज आनंद आदि मौजूद थे।
