ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न
संत कबीर नगर|
ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ग्राम पंचायत कमेटी के गठन, संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरियावां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्याय पंचायत अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों व खलीलाबाद विधानसभा के संभावित उम्मीदवारों ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश के क्रम में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा तथा ग्राम पंचायतों के गठन, क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नज़ीर ने कहा कि मिशन 2022 की सफलता के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय कमेटी का मजबूत होना जरूरी है। ग्राम पंचायत गठन में न्याय पंचायत अध्यक्ष किसी भी जिला पदाधिकारी को बुला सकते हैं।
जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नज़ीर ने कहा कि महासंपर्क अभियान के दौरान गांवों में आवास की समस्या को लेकर क्षेत्र के गांवों में आवास सहित विभिन्न समस्याएं सामने आई हैं। जिसको लेकर जल्द ही कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम और बीडीओ से मिलेगा। यदि समय रहते गरीब पात्र लोगों को आवास नहीं मिला तो ब्लॉक से जिला पर धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है। आज भी पात्र गरीब परिवार आवास, शौचालय, पेंशन योजनाओं का लाभ पाने से वंचित है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार वाहवाही बटोरने को आतुर है। सड़कों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। बेरोजगारी की समस्या से प्रदेश के युवा त्रस्त हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू सिंह ने कहा कि न्याय पंचायत अध्यक्षों के आदेशों का पालन करते हुए हम प्रत्येक ग्राम पंचायत कमेटी के गठन में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर शफीकुर्रहमान, नजरूल हसन, इश्तियाक अहमद, अब्दुल कलाम, मैनुद्दीन, राजाराम, मुहम्मद रशीद, अब्दुल हमीद, मोहम्मद कलीम, बृजलाल, मुहम्मद परवेज अख्तर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, गुलाम जीलानी, शमसुद्दीन, संगीता, विमला, मंजू, संगीता, अनिसा, राम सागर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
