सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, 350 लोगों की सुनी फरियाद

गोरखपुर।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज  सोमवार को यहां गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 350 अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन यहां गोखनाथ मंदिर में परंपरागत पूजार्-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और 350 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान की बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। सीएम योगी ने यहां गुरु गोरक्षनाथ की विधिवत पूजा अर्चन की और उसके बाद ब्रह्मलीन गुरु अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ चना खिलाया। उसके बाद वह फरियादियों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। यह सिलसिला करीब साढ़े आठ बजे तक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *