उत्तरांचल विवि में मनाया गया एनएसएस दिवस
देहरादून।
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विवि में जागरुकता कार्यक्रम और सेमीनार का आयोजन किया गया। कुलाधिपति जितेंद्र जोशी, कुलपति प्रोफेसर राजेश बहुगुणा, राज्य के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अजय अग्रवाल, डा. विनय सेठी, निदेशक प्रोफेसर अभिषेक जोशी, छात्र कल्याण डीन डा. अजय सिंह और एनएसएस कार्यक्रम ऑफिसर डा. वीके श्रीवास्तव ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। डा. विनय कुमार सेठी ने नैतिक जिम्मेदारियों के बारे में बताया। अजय कुमार अग्रवाल ने एनएसएस के कार्यों की जानकारी दी। कुलाधिपति जितेंद्र जोशी जी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर जन जागरुकता बढ़ाने के लिए होते रहने चाहिए। इस दौरान डा. मनोज कुमार शर्मा, राकेश सेमवाल, सुनील प्रकाश, डा. अहमद अली, आशीष डिमरी, अरविंद सिंह रावत, डा. नरोत्तम चौहान, डा. शालू चौधरी, डा. विकास कुमार और डा. विनोद आदि मौजूद रहे।
