लखीमपुर घटना को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

ऋषिकेश।

लखीमपुर प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लखीमपुर में किसानों की हत्या को लेकर आक्रोश जताया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई।
सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर केंद्र सरकार और यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युकां के महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र पाल पाठी ने कहा कि बीते रोज उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों की नृशंस हत्या की। उत्तर प्रदेश आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर रही है। भाजपा की निरंकुश सरकार प्रशासन को कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रही है। इसके पश्चात कांग्रेस नेताओं ने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचकर प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में खुद की गिरफ्तारी देने का प्रयास किया। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक प्रताप जाटव, प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, प्रदेश सचिव विवेक तिवाड़ी, अभिनव सिंह मलिक, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस मधु जोशी, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, एकांत गोयल, विमला रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरोज देवराड़ी, पुष्पा मिश्रा, अशोक शर्मा, विक्रम भंडारी, हिमांशु कश्यप, आदित्य पाल, सौरभ वर्मा, राजेन्द्र गैरोला, यश अरोड़ा, रमेश गौड़, अजय दास, अमन शर्मा, विपिन सैनी, जयपाल सिंह, दीपक पाल, सरोजनी थपलियाल, अमित सागर, आशीष शर्मा, गौरव यदुवंशी, ऋषभ राणा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *