उत्तराखंड विस चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस: आचार्य कृष्णम

ऋषिकेश।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि उत्तराखंड विधानचुनाव में कांग्रेस किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं। इसलिये उत्तराखंड में कांग्रेस ही सरकार बनायेगी। उन्होंने यूपी के लखीमपुरी खीरी में किसानों की मौत पर चिंता जताई। कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी गलत तरीके से की गई। उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुई मौतों की सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सोमवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वर्गाश्रम स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा की कांग्रेस महाचिव की गिरफ्तारी गलत हुई है। वे इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंगलवार को देशभर के जिलाधिकारी कार्यालयों में प्रदर्शन का भी आह्रवान किया। कहा किसानों की मौत नृशंस हत्या है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *