ट्रक और कार की टक्कर , तीन घायल

चम्पावत। टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में सिन्याड़ी के पास एक कार को  ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग चोटिल हो गए। गंभीर रुप से घायल एक महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मंगलवार को मेरठ से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार संख्या यूके 05 6308 अनियंत्रित होकर सिन्याड़ी बैंड के पास सूखीढांग को आ रहे ट्रक से टकरा गयी । इससे कार सवार तीन लोगों को चोट आ गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को उपजिला अस्पताल टनकपुर ले गई। गंभीर रुप से घायल महिला जया जोशी पत्नी मोहन चंद्र जोशी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसके अलावा अन्य दो घायलों चालक सुरेश सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी खेतीखान और गुंजन सिंह पुत्री कमल जोशी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *