जर्जर बिजली तारों को बदलने की मांग

 

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के गांव में घिस्सुपुरा में बिजली की झूलती जर्जर तारें हादसों को दावत दे रही हैं। ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र देने के बाद भी विभाग बिजली की पुरानी जर्जर तारों को नहीं बदल रहा है। गांव घिस्सुपुरा, धनपुरा में आबादी के बीच से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। जिसकी तारें काफी पुरानी और जर्जर हो गई है। पूर्व उप प्रधान जहीर हसन, सलीम अहमद ने बताया कि गांव की आबादी में जो हाईटेंशन की लाइन है उसके तार आये दिन टूटते रहते है। बिजली की लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। जिसके कारण अक्सर देर शाम लाइन पर लोड होने के कारण लाइन का झूलता तार टूट कर घरों के ऊपर में गिर जाता है। तार टूटने से ग्रामीण याकूब, समंध, जरीफ अहमद, पाल सिंह, दीपचंद के घर पर आग भी लग चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार ऊर्जा निगम से बिजली के पुराने तारों को बदलने की मांग की। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक चौहान ने बताया कि बिजली के पुराने तारों को जल्द बदला जायेगा। इसके लिये प्रस्ताव भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *