जलभराव की शिकायत पर निरीक्षण किया
रुड़की।
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कृष्णानगर गली नंबर 20 में जलभराव की शिकायत पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का समाधान करने के लिए वह शुरू से प्रयासरत रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में पहले ही नाला निर्माण की घोषणा की जा चुकी है और शासनादेश भी जारी हो चुका है। अभी तक अधिकारियों ने यह कार्य नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि जब यह कार्य शुरू हो जाएगा तभी वह यहां से जाएंगे। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्हें विधायक ने जलभराव की समस्या को तुरंत दूर करने को कहा।
