चार मार्गों में रोडवेज सेवा बाधित

अल्मोड़ा।

अल्मोड़ा से रोडवेज बसो में यात्रा करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बरकरार है। चालकों की कमी से जुझ रहा डिपो बसों का नियमित संचालन नही कर पा रहा है। नियमित 20 सेवाओं में से हर रोज दो से तीन सेवाएं बाधित हो रही है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो को भी हर रोज हजारो की चपत लग रही है। रविवार को भी अल्मोड़ा से अल्मोड़ा-टनकपुर, बागेश्वर-बरेली, धरमघर-दिल्ली समेत बागेश्वर-देहरादून मार्ग में बसों के पहिए जाम रहे। जिससे इन मार्गों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरन यात्रियों को दूसरे वाहनों से गनत्वय की जाना पड़ा। हालांकि नियमित 20 सेवाओं में से 16 मार्गों में बसों का संचालन किया गया। जिससे यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *