बच्चों को वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू सरकार ने की 3800 हेल्थ वर्कर की भर्ती

भोपाल।

प्रदेश सरकार ने बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। इसके तहत सबसे पहले हेल्थ वर्कर की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पिछले सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग ने जहां 2200 स्टाफ नर्स की भर्ती की है, वहं 1623 एएनएम को भी रिक्रूट किया गया है। इस तरह एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग में कुल 3823 हेल्थ वर्कर शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग केंद्र से मिलने वाली गाइडलाइन के इंतजार में हैं, लेकिन इससे पहले बच्चों को वैक्सीनेशन कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने में जुट गया है। जिन हेल्थ वर्कर की नई भर्तियां हो रही हैं, उनके प्रशिक्षण में कोविड वैक्सीन से संबंधित जानकारी को विशेष रूप से शामिल किया गया है। भारत सरकार जल्द से जल्द देश में बच्चों को कोविड टीका लगाने का कार्यक्रम शुरू कर सकती है। इसके लिए विशेषज्ञों और अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। इस बारे में राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि अभी तक केंद्र सरकार से कोई निर्देश या गाइडलाइन नहीं मिली है। फिर भी यह स्पष्ट है कि कोविड का टीका दो से सत्रह वर्ष तक की आयु के बच्चों को दिया जाएगा। मप्र में इस आयु वर्ग में लगभग ढाई करोड़ बच्चे हैं। वहीं मप्र में 18 प्लस आयु की श्रेणी में अब तक 90 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *