ईमानदारी से काम करें तो सहकारिता में गुजरात और केरल से आगे होंगे : पाल

भोपाल।

वर्तमान में सीबीएस होने के बाद बैंकिंग में दिन-प्रतिदिन आने वाली चुनौतियों एवं गबन-धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन पर नियंत्रण पाने के लिए प्रदेश में पहली बार विशेषज्ञों की मौजूदगी में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अंकेक्षकों के चारों समूह एक मंच पर मौजूद रहे। इस मौके पर प्रशासक अपेक्स बैंक एवं सहकारिता आयुक्त नरेश कुमार पाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन से जुड़ा हर व्यक्ति यदि अपने कर्तवयों का ईमानादारी से निर्वहन करे तो वह दिन दूर नहीं जब मध्यप्रदेश का सहकारी आंदोलन भी गुजरात, महाराष्ट्र और केरल की सहकारिता से आगे निकल जायेगा। इस दिशा में अभी और गंभीर प्रयास करने की जरूरत है। सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक के संयुक्त तत्वावधान में बैंक मुख्यालय समन्वय भवन के ऑडिटोरियम में भोपाल एवं होशंगाबदा संयुक्त उप सहसयक आयुक्त जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों शाखा प्रबंधकों एवं अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधकों सहित अन्य के लिए सतत अंकेक्षण की गुणवत्ता संवर्धन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसका उद्घाटन आयुक्त सहाकरिता नरेश कुमार पाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त सहकारिता अरुण माथुर, प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक पीएस तिवारी, नाबार्ड के एजीएी रितेष कुमार आईसीएसआई के प्रतिनिधि गगन झबर, सीए अमूल राहंगणेकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *