मोदी-योगी की सरकार ने अकेले जनपद अलीगढ़ में 30 हजार आवास उपलब्ध कराए : सुरेश राणा
अलीगढ़।
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें व जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने अलीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज मोदी-योगी की सरकार में पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। सरकार जाति-धर्म देखकर नहीं बल्कि पात्रता एवं आवश्यकता को आधार मानकर योजनाओं का लाभ गरीब व वचिंतों तक पहुॅचा रही है। आज घर-घर में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। ऐसे गरीब परिवार जो खुले आसमान के नीचे सर्द और गर्म रातें व्यतीत कर रहे थे, बरसात के समय में चूल्हे में आग के स्थान पर पानी होता था।
आज मोदी-योगी की सरकार उन्हें आवास मुहैया करा रही है। हमारी गरीब माताएं-बहनें जिनकी ऑखें चूल्हा फूंकते समय सूजकर मोटी हो जाती थीं, अस्थमा से ग्रस्त माताओं-बहनों का तो बुरा ही हाल था, उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन मुहैया कराकर उन्हें तकलीफों से निजात दिलाई गयी। एक व्यक्ति जिसकी आमदनी 200 रूपये रोज थी, वह अपना पूरा जीवन लगा देता था और सोचता था कि वह कौन सा दिन होगा जब उसका भी अपना घर होगा। आज मोदी-योगी की सरकार ने अकेले जनपद अलीगढ़ में 30 हजार आवास उपलब्ध कराए हैं। जन-धन बैंक खातों के माध्यम से पाई-पाई लाभार्थी के खातों में पहुॅचाई जा रही है। मुफ्त बिजली कनेक्शन देकर घर-घर में उजाला ही नहीं किया बल्कि आज सौभाग्य योजना माता-पिता और युवाओं के साकार करने का भी काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने सड़कों का जाल ही नहीं बिछाया बल्कि बड़े-बड़े एक्सप्रेस-वे देकर यातायात को सुगम बनाने का भी काम किया है। बहन बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व योगदान देकर मण्डल को राजा महेन्द्र प्रताप जी के नाम पर विश्वविद्यालय देने का काम केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना कर रोजगार के नये अवसर पैदा किये जा रहे हैं। यहां बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाईयों के माध्यम से देश के रक्षा उपकरण बनाने का काम जल्द ही अलीगढ़ की जमीन पर शुरू होने वाला है। अब अलीगढ़ ताला एवं हार्डवेयर उद्योग के साथ रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में भी विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाएगा।
