केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना यात्रा के तहत आप ने रैली निकाली

विकासनगर।

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल रोजगार गारंटी योजना यात्रा के तहत पहाड़ी गली विकासनगर क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान आप पार्टी ने कहा कि प्रदेश में सरकार गठित होने पर प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी। इस दौरान पहाड़ी गली में एक सभा आयोजित की गयी। जिसमें दर्जनों लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सदस्यता दी गयी। आम आदमी पार्टी की पहाड़ी गली क्षेत्र में रैली के दौरान आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गुरुमेल सिंह राठौर ने कहा कि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने उत्तराखंड में अपने दो बार के दौरे के दौरान दो गारंटी योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। कहा कि पहली योजना में तीन सौ यूनिट फ्री बिजली और दूसरी योजना रोजगार गारंटी है। कहा कि रोजगार गारंटी योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक के सभी बेरोजगारों का पंजीकरण किया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार पोर्टल बनाया जायेगा। कहा कि उत्तराखंड में पार्टी की सरकार बनने पर छह महीने के भीतर एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जायेगी। सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को अस्सी प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। जिन लोगों को रोजगार नहीं मिलता उन्हें रोजगार मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। कहा कि युवाओं को रोजगार और पलायन के लिए मंत्रालय बनाया जाएगा। सभा को केंद्रीय जोन प्रभारी विचित्र राज, संगठन मंत्री मनोज चौधरी, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रोहित रोहिल्ला,महेंद्र सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौधरी,गुलफाम अहमद, दयाराम सिंह, मुख्त्यार मंसूरी, आसिफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *