बिजली संविदा कर्मियों को नहीं मिला 3माह से वेतन

बागेश्वर

तहसील के बिजली संविदा कर्मियों को तीन माह से वेतन के लाले पड़ गए हैं। कर्मियों ने ठेकेदार पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें एक हफ्ते में वेतन नहीं दिया तो वे कार्य बहिष्कार कर ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे और लेबर कोर्ट में वाद दायर करेंगे। विद्युत संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्युत संविदा कर्मियों ने कहा कि उन्हें तीन माह से ठेकेदार ने वेतन नहीं दिया है। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें एक सप्ताह के भीतर वेतन नहीं दिया तो वे कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने व लेबर कोर्ट में जाने को मजबूर होंगे।इस दौरान चतुर सिंह, तारा दत्त, प्रकाश चंद्र, भुवन जुयाल, धन सिंह, नवीन चंद्र, अनिल पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *