युवक ने सिक्योरिटी गार्ड पर तानी पिस्टल, मुकदमा

देहरादून

मसूरी रोड स्थित एक अपार्टमेंट से बाहर जा रहे युवक को सिक्योरिटी गार्ड ने गलत जगह से कार निकालने से रोका तो उसने गार्ड पर पिस्टल तान ली। आरोप है कि युवक ने गाली गलोच भी गई। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया सुरक्षा कर्मी राहुल ने तहरीर दी कि वो मसूरी रोड स्थित गोल्डन मैनोर अपार्टमेंट में सिक्योरिटी कार्ड है। रविवार को वो ड्यूटी कर रहा था। इस बीच एक युवक कार लेकर गलत बैरियर से बाहर जाने की कोशिश करने लगा। इसपर गार्ड ने उसे रोका और सही बैरियर से कार निकालने के लिए कहा। आरोप है कि इससे युवक क्रोधित हो गया। उसने गार्ड से गाली गलौच की और कार से पिस्टल निकालकर तान दी। गार्ड ने इसकी शिकायत सोसाइटी के पदाधिकारियों से की, उन्होंने मामला किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर श्रीयांस मित्तल निवासी राजपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *