चोरी के सामान के साथ दो वांछित गिरफ्तार

रायबरेली।
सलोन पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर  चोरी के सामान समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।                                   पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सलोन के पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि वांछित आरोपी  विद्यासागर उर्फ मिथुन यादव पुत्र रामकलफ निवासी गुन्नू का पुरवा मजरे ममुनी थाना सलोन व अखिलेश पासी पुत्र राजकरन निवासी रग्घुपुर थाना सलोन को एक मोबाइल व पांच हजार रूपये नगद के साथ थाना क्षेत्र के अतागंज उसरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक  दिलीप कुमार पासवान, जिशान शाहिद, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र सिंह, आरक्षी विशाल मौर्या, आरक्षी अनुज शाक्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *