रुड़की रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई
रुड़की।
त्योहारों के मद्देनजर रुड़की रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जीआरपी की ओर से निरंतर चेकिंग जारी है। बुधवार को बम निरोधक दस्ते ने रुड़की रेलवे स्टेशन को खंगाला। यात्रियों को भी बताया गया कि वह सावधान रहें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर जीआरपी को सूचित करें।
त्योहारों पर रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ जैसी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाती है। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके। त्योहारों पर लोग अपने घरों का रुख करने लगे हैं। बुधवार को बम निरोधक दस्ते ने रुड़की रेलवे स्टेशन को खंगाला। इस दौरान ट्रेनों और यात्रियों के सामान के अलावा परिसर में चेकिंग की गई। जीआरपी चौकी प्रभारी ममता गोला ने बताया कि बम निरोधक दस्ते में प्रवीण कुमार, सुपारी लाल, सतीश बडोला, मनोज कुमार और मोहन सिंह शामिल रहे।
