पिथौरागढ़ में दो बॉर्डर रोड सहित 15 सड़कें बंद
पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में बारिश के बाद दो बॉर्डर रोड सहित 15 सड़कें बंद हैं। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली जौलजीबी-मुनस्यारी व तवाघाट-घटियाबगड़ सड़कें पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से बंद हैं। वहीं 13 अन्य ग्रामीण सड़कों पर भी आवाजाही पूरी तरह ठप है। इन सड़कों के बंद रहने से 40 से अधिक गांवों का शेष दुनिया से सड़क संपर्क कटा है, जिससे यहां की 50 हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बंद सड़कों को जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
