ग्रामीण के खाते से दो लाख निकाले
रुड़की। साइबर ठगों ने ग्रामीण के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव बिनारसी निवासी अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात ने उनके खाते से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये निकाल लिए। जिसकी जानकारी उसे बाद में हुई। थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
