धान काट रहे युवक पर गुलदार का हमला

हल्द्वानी।

तराई पश्चिम वन प्रभाग की रामनगर रेंज में धान काटने के दौरान एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि रामनगर रेंज के ग्राम टांडा उदयपुर चोपड़ा गांव में बलवन्त सिंह रावत के खेत में धान काटने के दौरान श्रमिक अली हसन पर बुधवार सुबह 10 बजे गुलदार ने पीछे से हमला कर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गुलदार युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। वन विभाग के कर्मचारियों को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में न जाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *