मुख्यमंत्री ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन

मथुरा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकारन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सवा चार सौ करोड से अधिक की परियाजनों को धरातल पर उतारा गया है। यहां की पुरातन काया को बनाए रखते हुए नए कलेवर में प्रस्तुत करने का कार्य निरंतर हो रहा है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का कार्य, कुंडों का जीर्णोद्धार, गीता शोध संस्थान, अन्नूपर्णा भवन, मथुरा के जुबली पार्क में ऑडीटोरियम, मुक्ताकाशीय रंगमंच का पुनःनिर्माण, गोकुल के घाटों का जीर्णोद्धार, रसखान समाधि का जीर्णोद्धार, बरसाना और नंदगांव में किए गए अनेकों कार्य ब्रज की संस्कृति और विरासत को संजोए रखने के प्रयासों के तहत हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन के कुंभ क्षेत्र में ब्रजरज उत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। पवनहंस हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे पर्यटन सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां संतों के साथ समागम करने के बाद अपने संबोधन की शुरूआत राधे रानी, यमुना महारानी और सब संतन की जय के साथ की। वृंदावन से मुख्यमंत्री मथुरा पहुंचे और यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन ही इस उद्देश्य से किया गया है कि जिससे ब्रज का विकास हो सके। जब सब मिल कर काम करते हैं तो परिणाम सामने आता है। मुझे प्रशन्नता है कि ब्रजरज उत्सव के साथ भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालाय द्वारा हुनर हाट को भी जोडा गया है।  हजारों वर्षों का एक लिखित इतिहास आपके हाथों में रहता है। दुनियां में इतना प्राचीन इतिहास किसी के पास नहीं है। यहां के कणकण की पवित्रता का भान हम सब को रहना चाहिए। मुझे प्रशन्नता है ब्रजरज के उत्सव के साथ प्रतिभाओं को भी एक मंच दिया गया है। प्रतिभा किसी मजहब जाति की महौताज नहीं होती हैं। उन्होंने रसखान का बारबार जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रसखान भक्ति में ऐसे डूबे कि उनकी आराधना भक्ति की पराकाष्णा है।
उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र की रज हम सबके किये पावन है। सन्तों के सानिध्य में हम सबको यहां पर बिहारी लाल और राधा रानी की कृपा है। हम सौभग्यशाली हैं कि 2021 के प्रारम्भ में वैष्णव कुम्भ में इसी पवन धारा पर आए थे। सन्तों के आशीर्वाद से कुम्भ नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। यहां हुनर हाट का भी आयोजन भी किया गया। हेमा जबसे यहां से सांसाद बनी हैं यमुना की निर्मलता के लिये आवाज उठाती रही हैं। हर तीर्थ स्थल के विकास को लेकर हेमा चिंतित हैं। ब्रज रज उत्सव 2021 के साथ हुनर हाट को भी जोड़ा गया है। हमने इस धरती के महात्म्य को रसखान के मुख से सुना है। ब्रज के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। दुनिया में इतना प्राचीन इतिहास किसी के पास नही है। देश के हुनर को भी यहां मंच दिया गया है। प्रतिभा जाति धर्म की मोहताज नही होती।  पीएम मोदी ने कोरोना काल में हमे कुछ मन्त्र दिए थे। किसी राष्ट्राध्यक्ष ने अपने लोगों के साथ इतना निकट का सम्बन्ध नहीं बनाया। प्रधानमंत्री ने एक नारा दिया था आत्म निर्भर भारत का। हुनर हाट में आए हस्तशिल्पी उसी का उदाहरण हैं।  भारत सरकार की ओर से हुनर हाट का भी आयोजन किया गया है। यह ब्रजरज महोत्सव के लिए मुझे लगभग एक महीने पहले सांसद हेमा मालिनी ने फोन कर अवगत कराया था कि हम लोग इस तरह का आयोजन करना चाहते हैं। वह जब से यहां की सांसद हैं वह यमुना शुद्धीकरण के लिए आवाज उठाती रही हैं। यहां के तीर्थ स्थलों को कैसे विकसित किया जाना चाहिए इसके चिंतन में डूबी रहती हैं और आगे बढाने का प्रयास भी करती हैं। हमारे मंत्री और स्थानीय विधायक भी लगातार मिल कर इस अभियान के साथ मिल कर आगे बढे हैं। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, विधायक पूरन प्रकाश, कारिंदा सिंह, किशन चौधरी, मुकेश आर्य बंधु, चौधरी चौधरी तेजवीर सिंह, शैलजा कांत मिश्र, मधु शर्मा, विनोद अग्रवाल, मेघश्याम आदि मंच पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के रूप में 17 वीं बार मथुरा आए योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तय कार्यक्रम से लगभग एक घंटे की देरी पहुंचें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ब्रज की भूमि से लगाव जग जाहिर है। उन्होंने अपने उद्बोधन में भी ब्रज भूमि के प्रति अपने लगाव और आस्था का बारबार जिक्र किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री रहते हुए यह 17 वी बार मथुरा आगमन हुआ है।
नकवी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को ब्रज रज उत्सव मेला स्थल का मुख्यमंत्री के अगमन से पहले निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हुनर हाट में लगी विभिन्न स्टाल्स का मुआयना किया। केंद्रीय मंत्री ब्रजरज उत्सव में  मेले में हस्तशिल्प को वरीयता मिलते देख गदगद दिखे। मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री और मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने किया जबकि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के मथुरा से चुनाव लडने की अटकलें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा की किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगने लगी है। इससे भाजपाईयों में उत्साह है। राम की नगरी अयोध्या से उनके चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है तो कृष्ण की नगरी के संतों ने भी बुधवार को योगी से मथुरा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार इस तरह के आयोजनों को और भव्य रुप प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *