बार संघ चुनाव में प्रमोद शिवहरे ने अध्यक्ष पद से वापस खींचे कदम
झाँसी।
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए एल्डर कमेटी चेयरमैन हृदेशनारायण द्विवेदी की देखरेख में जिला बार संघ चुनाव की नाम वापसी प्रक्रिया हुई । इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रमोद शिवहरे ने एल्डर कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं वरिष्ठ सदस्य पद से प्रमोद सिंह व कनिष्ठ सदस्य पद से दीपक सेन ने नाम वापस लिया। अब अध्यक्ष पद पर चन्द्रशेखर शुक्ला, उदय राजपूत, रामलखन बिलगइयाँ व फरीद अहमद शरीफ के बीच मुकाबला होगा। आपको बता दें कि महासचिव पद पर केपी श्रीवास्तव, रीतेश अग्रवाल व छोटेलाल वर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार मिश्रा, अरुण कुमार निगम, बालकिशन कुशवाहा व लालता प्रसाद , कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंकर सिंह, सुभाष चन्द्र राय, विकास यादव व बृजेश कुमार , संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए लक्ष्मीकांत, विनोद कुमार खरे, सुनील पटेल, अविनाश मिश्र, भारती अहिरवार, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए चन्द्र कुमार उपाध्याय, यशोवर्धन बजाज, सूर्यकुमार राय, अभिषेक निगम, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए हिमांशु सक्सेना, जीत सिंह, संकल्प भारती, कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक पटैरिया, हरीश केशरिया, प्रतिपाल सोनी, साधना सिंह, अमित कुमार साहू, रामजी श्रीवास्तव, धीरेंद्र कुमार माहौर मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ सदस्य पद के लिए अरविंद कुमार सक्सेना, अतुल कुमार चिमेडिया, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश पांडे, शरीफ अहमद, विजय सिंह ठाकुर, बृजेन्द्र सिंह, राजेश कुमार चौरसिया, अजय गोयल, गणेश रायकवार, मोहन प्रकाश खरे, संजीव कुमार चतुर्वेदी एवं कनिष्ठ सदस्य पद के लिए दयाराम प्रजापति, राहुल शर्मा, हैरान सिंह यादव, समीर तिवारी, अभिषेक कुमार साहू, अजहर कदीर, अमित कुमार शर्मा, आनन्द श्रीवास्तव, अरुण परिहार, नवीन मट्टू, लाखन सिंह अहिरवार, बहादुर सिंह, अमित कुमार पचौरी, प्रशांत शर्मा, जगजीवन मिश्रा, सिद्धार्थ प्रिय सिद्धार्थ व पवन नगाइच चुनाव मैदान में डटे हैं।
