खेल छात्रावासों के लिए ट्रायल 15 तथा 16 नवंबर को
चमोली।
आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 15 तथा 16 नवंबर को जनपदीय चयन ट्रायल होगा। शासन द्वारा बालकों के लिए फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलीट, बैडमिंटन, वाली बॉल, क्रिकेट तथा बालिकाओं के लिए एथलीट, फुटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन एवं हॉकी खेलों में आवासीय खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए जनपदीय ट्रायल आगामी 15 तथा 16 नवंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में होगा।
खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीएस चौधरी ने बताया कि किसी एक खेल में प्रवेश हेतु बालक बालिकाओं की आयु 1 जुलाई 2021 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी को उत्तराखंड राज्य का मूल निवास होना चाहिए जनपद के चयन में समिति होने के लिए बालक बालिकाओं को अपना जन्म तिथि प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, कक्षा प्रमाण पत्र, मेडिकल रिपोर्ट एवं पासपोर्ट साइज की फोटो लानी आवश्यकता है। जनपद स्तर पर चयन बालक बालिकाओं का राज्य स्तर पर चयन 22 व 23 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर उधमसिंह नगर में होगा।
