एटीएम कार्ड क्लोन कर हजारों रुपये उड़ाए
लखनऊ
एटीएम कार्ड का क्लोन बना कर जालसाजों ने हजारों रुपये ठग लिये पीड़ित ने विभूतिखंड कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। विराजखंड-तीन निवासी हरेंद्र शर्मा के अनुसार 17 अप्रैल को वह गाड़ी में पेट्रोल डलाने गए थे। डेबिट कार्ड से पेमेंट करते वक्त उन्हें खाते में रुपये नहीं होने की जानकारी मिली। यह बात सुन कर हरेंद्र सन्न रह गए।बैंक पहुंच कर पासबुक अपडेट कराने पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 50 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद विभूतिखंड कोतवाली पहुंच कर उन्होंने ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
