जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में आई गिरावट

कानपुर |

शहर में जीका वायरस की टेस्ट पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट रही है। पिछले 24 घंटे में कोई भी नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य महकमे ने चैन की सांस ली है। शहर में ट्रेसिंग-टेस्टिंग और सर्विलांस का काम तेजी से किया जा रहा है। शहर में तीन के लिए 100 सदस्यों वाली तीन टीमें लगाई गई है।
पिछले 24 घंटों में शहर में जीका कोई पॉजिटिव मरीज नहीं
कानपुर में जहां जीका संक्रमितों की संख्या 125 आने के बाद से 33 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी,उसके बाद से एक भी पॉजिटिव संक्रमित नहीं मिला है। इस समय शहर में संक्रमितों की संख्या 92 बनी हुई है। सीएमओ डॉ नेपाल सिंह ने बताया, इस तरह से घट रहे संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए ऐसा लगता है जल्द ही शहर से यह संक्रमण खत्म हो जायेगा। इसकी बहुत बड़ी वजह शहर में बढ़ रही ठंड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *