भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि : उनियाल

देहरादून।

भाजपा का कार्यकर्ता निहित स्वार्थों नहीं, वैचारिक आधार पर पार्टी से जुड़ा है, यही कारण है कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है, कार्यकर्ता के लिए सर्व प्रथम राष्ट्र हित है। बुधवार को भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने राज राजेश्वरी कॉलोनी देहरा खास में बूथ अध्यक्षों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व्यक्ति नहीं, अपने दल और उसके सिद्धांतों को देखता है, यही कारण है कि उसकी निष्ठा कभी कम नहीं होती, हमारे लिए सत्ता केवल राष्ट्र निर्माण और सेवा का माध्यम होती है। महानगर महामंत्री रतन चौहान ने कहा कि पार्टी ने हमें अब की बार 60 पार का लक्ष्य दिया है, जिसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर व्यक्तियों को अपने दल की विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं धर्मपुर नगर मंडल मंत्री नवीन नौटियाल, बूथ अध्यक्ष कलम सिंह मियां, किशन सिंह नेगी, सत्येंद्र सिंह बिष्ट, टीपी जुयाल, बंसीलाल माटा, इंदु पुंडीर, रिया कोहली,सरोजिनी नौटियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *