अवैध खनन करते पांच अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ।
निगोहा पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निगोहा के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शेरपुर लवल से पुलिस टीम ने जय भोले इंटरप्राइजेज अरुण यादव, विजय लाल यादव ,जागेश्वर पाल और कृष्णा कुमारी व शिखा ब्रिकफील्ड के मालिक राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक जेसीबी बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *