अल्मोड़ा में शुक्रवार को होगा सैनिक सम्मान समारोह

अल्मोड़ा।

शहीद सम्मान यात्रा के तहत नंदा देवी प्रांगण में आज पूर्वसैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल और विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इस दौरान सैना बैंड का प्रदर्शन भी करेगी। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया ने इसकी तैयारी को लेकर यहां हुई बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गुरुवार को अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शहीद सम्मान कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा सांस्कृतिक दलों के कलाकार देशभक्ति कार्यक्रम पेश करेंगे। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था करने को कहा। वहीं लोनिवि को टैंट आदि की व्यवस्थायें समय से करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सेना के बैंड का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा। यहां सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रि) योगेंद्र कुमार, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक हरीश रौतेला आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *