महिला डॉक्टर समेत तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव
उन्नाव
शहर में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इसके बाद भी बाजार हो या फिर कोई और सार्वजनिक स्थान अथवा जिला अस्पताल हर जगह कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शुक्रवार को फोकस टेस्टिंग अभियान में 1750 की जांच की गई। जिसमें अचलगंज सीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में तैनात महिला चिकित्सक और बिछिया ब्लाक क्षेत्र के गांव कोटरा के दो युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में नौ एक्टिव केस हैं। सीएमओ ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।
