ई-रिक्शा कंपनी में पकड़ी बिजली चोरी
उन्नाव
बिजली चोरी को रोकने के लिए जिले की एंटी पॉवर थेफ्ट पुलिस दल ने अब्बासपुर में एक ई-रिक्शा कंपनी पर छापा मारा। इस दौरान एलटी लाइन पर बाईपास कर बिजली की चोरी कर 23 ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज की जा रही है। रिक्शा कंपनी संचालक के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी एंटी पॉवर थेफ्ट मोहम्मद कमर खान, अवर अभियंता सुमित सहगल व प्रवर्तन दल की टीम ने अब्बासपुर में नानू बाबा इंटर कालेज से लगे परिसर में ई-रिक्शा कंपनी पर रात 7.20 पर छापा मारा। इस दौरान 29 किलो वाट की व्यवसायिक विद्युत चोरी मिली। संचालक विकास यादव द्वारा पास से गुजरी एलटी लाइन से तार को बाइपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी। मौके पर 23 ई रिक्शा की बैटरी चार्ज किए जाती हुई मिली। विकास यादव से जब विद्युत संयोजन के बारे में कागजात मांगे गए तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका। एंटी पॉवर थेफ्ट थाना में विकास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिशासी अभियंता विद्युत एसके शर्मा ने कहा कि बिजली चोरी को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। एंटी पॉवर थेफ्ट पुलिस भी अभियान में लगी हुई है।
