छात्रों और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली

रुड़की।

राजकीय इंटर कालेज के छात्रों और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य मान सिंह ने किया। रैली में आम नागरिकों को अपने वोटर कार्ड बनवाने एवं शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित और जागरूक किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बैनर फ्लेक्स एवं स्लोगन पट्टी के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह ने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नागरिकों को अपना वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। इंटर कालेज से शुरू हुई रैली नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्कूल पहुंची। रैली में इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कालेज के शिक्षक सत्येंद्र कुमार, कुंवर सिंह बर्तवाल, चंद्रपाल सिंह, शिव सिंह, ज्ञान पाल सिंह, संतोषी, काजल यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *