पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति में 18 से 25 दिसंबर तक होंगे रचनात्मक कार्यक्रम
देहरादून।
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी, उत्तराखंड की आम सभा शिवाजी धर्मशाला में हुई, जिसमें संगठन का विस्तार करने के साथ ही 18 से 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति में रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति हुई। सभा के शुरू में सीडीएस विपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ ही सेना के अन्य अधिकारियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व मौन रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमा गोयल ने बताया कि नई कार्यकारिणी में चयन किया गया है। कमलेश अग्रवाल, संजय गर्ग, विकास कुमार, महेश गुप्ता, चिंटू चौधरी, प्रिया गुलाटी, रवि कांत शर्मा, डॉ अनिल कुमार, रूपाली शर्मा, शारदा गुप्ता, ममता देवरानी, अंतीजा बिष्ट, मंजू शर्मा, सतीश शर्मा, ममता खन्ना, रवीना कश्यप आदि सदस्यों ने भारतीय अटल सेना की सदस्यता ली। कमलेश अग्रवाल को सर्वसम्मति से संरक्षक, संजय गर्ग को महानगर संयोजक,विकास कुमार को प्रांत संयोजक मनोनीत किया गया। महिला मोर्चा से बबीता गुप्ता, नम्रता वर्मा, भक्ति कपूर, सुधा शर्मा, राखी गुप्ता, सुमन जैन, अमिता गोयल, प्रवीण शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे। रमा गोयल ने बताया कि अटल सेवा सप्ताह की शुरुआत 18 दिसंबर को रैली से होगी। पूरे सप्ताह वृद्ध बुजुर्गो की सेवा, सेवा बस्ती में कार्य, कन्याओं को बढ़ावा देना, स्वास्थ्य एवम् खेल प्रतयोगिताएं, कुष्ठ आश्रम में वितरण, अनाथ आश्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सप्ताह का समापन अटल काव्यांजलि से होगा।
