इरिगेशन उत्तराखंड और आईएमए ने जीते अपने मुकाबले

 

देहरादून

तीसरे ऊर्जा कप में चल रहे लीग मुकाबलों में इरिगेशन उत्तराखंड ने इरिगेशन हरिद्वार को 121 रन से हरा दिया। दूसरे मैच में आईएमए ने एजुकेशन स्पोर्ट्स को पांच विकेट से हराया। टॉस जीतकर इरिगेशन हरिद्वार ने फील्डिंग का फैसला किया। इरिगेशन उत्तराखंड ने बीस ओवर में चार विकेट खोकर 222 रन बनाए। प्रकाश बिष्ट ने 88, शुभम चौधरी ने 42, प्रवेश सेमवाल ने 41 रन बनाए। विकास यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में इरिगेशन हरिद्वार 17.2 ओवर में सिर्फ 101 रन ही बना सकी। शिव सिंह ने 31 रन बनाए। दीपक कुमार ने तीन, प्रकाश बिष्ट, प्रवेश सेमवाल ने 2-2 विकेट लिए। दूसरे मैच में आईएमए ने एजुकेशन स्पोर्ट्स को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर एजुकेशन स्पोर्ट्स ने बल्लेबाजी का फैसला किया और बीस ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। अर्पित राठी ने 55, नवीन बिष्ट ने 37 रन बनाए। अर्जुन पुन, विक्रांत भंडारी, संजय कुमार ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में आईएमए ने 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन पुन ने 60, संजय कुमार ने 44 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *