केजरीवाल की घोषणाओं का घर-घर जाकर किया प्रचार
श्रीनगर गढ़वाल।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार रुपए दिए जाने सहित अन्य घोषणाओं का कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी द्वारा की गई घोषणा समाज में महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर देखे जाने से आंका जा रहा है। आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समीर रतूड़ी ने ने कहा कि पार्टी की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। जिससे मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। रतूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने महिलाओ के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के डागर, अकरी, बारजुला,कड़ाकोट आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों से जनसंपर्क के दौरान लोगों को आप पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गए हैं। बेरोजगार व मंहगाई से लोगों का इन पार्टियों से रूझान खत्म होता जा रहा है। कहा आप पार्टी प्रदेश के युवाओं व महिलाओं सहित आम जनमानस के लिए एक उम्मीद बनी हुई है।