पॉवर लिफ्टिंग में आर्यन कंडारी ने दो गोल्ड मेडल जीते

श्रीनगर गढ़वाल।

नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में मास्टर आर्यन कंडारी ने सब जूनियर वर्ग में 237.5 किग्रा. उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि दूसरा गोल्ड 107.5 किग्रा. उठाकर हासिल किया। दो गोल्ड हासिल करने के बाद आर्यन का चयन इंटरनेशनल इस्तांबुल तुर्की के लिए हुआ है। जो अब इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने पुत्र आर्यन कंडारी द्वारा हरिद्वार में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद तुर्की के लिए चयन होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए आर्यन को बधाई दी है। कहा कि उन्होंने पावर लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर श्रीनगर शहर का नाम रोशन किया है। स्थानीय निवासी आनंद भंडारी, सुरेन्द्र चौहान, जयदीप रावत, दिनेश पंवार आदि ने आर्यन को बधाई देते हुए इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *