श्रीनगर में की गढ़वाली लघु फिल्म श्रीमान जी की शूटिंग
श्रीनगर गढ़वाल।
भागीरथी कला संगम श्रीनगर के कलाकारों ने एमजी फिल्म यू ट्यूब चैनल के लिए एक लघु गढ़वाली फिल्म श्रीमान जी की शूटिंग श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्रों में की जा रही है। फिल्म के अंतिम दृश्य गंगा दर्शन मोड के आस-पास फिल्माए जाएंगे। फिल्म निर्देशक मदन गडोई ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति लोगों का जागरूक करना है। फिल्म में मुख्य भूमिका में मुकेश नौटियाल, नीलम, मंजीत, राजेंद्र बड़िवाल, भगत सिंह बिष्ट, धमेंद्र, विशाल, खुशी राम, ममता, किशोरी सेमवाल, सुनीती चौहान, रजत आदि शामिल हैं।
