सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया

रुड़की।

भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से दुर्गा कॉलोनी, जलालपुर रोड में तीसरा सिलाई स्कूल का शुभारंभ किया गया। इसके लिए शकुंतला सती ने अपने घर में स्थान उपलब्ध कराया। शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं आईआईटी रुड़की के पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने आर्थिक सहयोग दिया। सिलाई केंद्र में छह सिलाई मशीनें आदि की व्यवस्था की गई। उद्घाटन के दौरान डॉ. सुरेंद्र कुमार, अनीता गुप्ता, रश्मि जैन, मृणालिनी शर्मा, रेखा गोयल, अंजू चंद्रा, रमा भार्गव, वीणा सिंह, हर्ष काला, डॉ. राजीव गोयल, अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, कार्यक्रम संयोजिका रश्मि जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *