स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को मिलेगी हाउस टैक्स में छूट  

देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स में छूट प्रदान की जाएगी। जल्द इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जाएगा। यह घोषणा शुक्रवार को नगर निगम सभागार में सोशल जस्टिस फाउंडेशन और स्वतंत्रता सेनानी व उत्तराधिकारी कल्याण परिषद की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व। जोगाराम आर्य की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अशोक वर्मा ने मेयर सुनील उनियाल गामा को अवगत करवाया कि पूर्व में नगर निगम बोर्ड ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों को छूट देने का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजा था। लेकिन फिलहाल छूट नहीं मिल पाई है। ऐसे में मौजूदा बोर्ड के माध्यम से छूट का प्रावधान लागू हो सकता है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नक्शे कदम पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व। जोगाराम आर्य ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यक्रम में श्री देव सुमन संस्था के अध्यक्ष डॉ। एमआर सकलानी के द्वारा संपादित सुमन सुधा पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोशल जस्टिस फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा टम्टा ने किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप शास्त्री और मुकेश नारायण शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ। अतुल शर्मा, सुशील त्यागी, जया शुक्ला, समर भंडारी, डॉ। एमआर सकलानी, सीमा देवी, हरदेई, पूर्णा नेगी, एसपी चौहान, मुकेश नारायण शर्मा, संदीप शास्त्री, महिपाल सिंह, रेखा शर्मा, राजेश शर्मा, अवधेश पंत आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *