पिथौरागढ़ में ‘आप ने बांटे महिला सम्मान निधि के कार्ड
पिथौरागढ़। जनपद मुख्यालय के नजदीकी गांवों सहित अन्य विकासखंडों में आप कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर महिला सम्मान निधि के कार्ड बांटे। उन्होंने कहा भाजपा-कांग्रेस ने पर्वतीय प्रदेश और सीमांत जनपद के लोगों को बारी-बारी से छलने का काम किया है। कहा यह प्रदेश विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया है। आगामी विस चुनाव के बाद यहां आप की सरकार होगी और प्रदेश विकास के पथ पर फिर से दौड़ेगा।
मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के नजदीकी गांवों सहित डीडीहाट, गंगोलीहाट बेरीनाग, मुनस्यारी में जनसंपर्क अभियान चलकार महिलाओं को सम्मान निधि के कार्ड बांटे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पार्टी की नीतियों को बताया। कहा भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया है। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारों की प्रदेश में फौज खड़ी हो गई है। कहा लोगों का भरोसा दोनों दलों से उठ चुका है। निश्चित तौर पर लोग आगामी विस चुनाव में आप को प्रदेश की सत्ता में बैठाएंगे। यहां सैन्य प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टन महादेव भट्ट, डॉ. ललित मोहन भट्ट, अशोक पांडे, गोविंद बल्लभ पांडे, दिवान सिंह मेहता, राजेंद्र कठायत, राजेंद्र बोरा, बबीता चंद, मनोज आर्य रहे।
