ग्रामीण विकास के क्षेत्र एटी इंडिया के योगदान को सराहा
देहरादून। कमला पैलेस जीएमएस रोड में एप्रोप्रियेट टैक्नोलॉजी इंडिया (एटी इंडिया) की ओर से संचालित विभिन्न आजीविका कार्यक्रमों की बाडियो फिल्म विमोचन एंव एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी, अध्यक्ष एटी इण्डिया के अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति गढ़वाल विवि प्रो। एसपी सिंह, दून विवि की कुलपति डॉ। सुरेखा डंगवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री जोशी ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एटी इंडिया संस्था के प्रयासों की सराहना की। डॉ। राजेश नैथानी ने बताया कि एटी इण्डिया मध्य हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक प्रमुख संस्था है। प्रधान कार्यालय जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में है। सुरभि गुम्बर, डॉ। एसपी सती, डॉ। राजेश नैथानी, डॉ। सुरेश खंडूरी, डॉ। आरसी डंगवाल, विजय डंगवाल, सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे।
