फार्मासिस्टों का स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन 

श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश में फार्मासिस्टों के पदों को समाप्त करने और आंदोलनरत फार्मासिस्टों की मांग पर सरकार एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा कोई पहल न किये जाने पर कांग्रेसियों ने फार्मासिस्टों के समर्थन में श्रीनगर गोला पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन करते हुए मांगों पर जल्द कार्यवाही की मांग की। कहा कि सरकार रोजगार देने के बजाय प्रशिक्षित युवकों को बेरोजगारी की लाइन में खड़ा रही है। यदि सरकार ने जल्द कार्यवाही नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन होगा। श्रीनगर गोला पार्क में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में चुनाव समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र पुंडीर के नेतृत्व में फार्मासिस्टों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता वीरेन्द्र नेगी एवं नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र पुंडीर ने कहा किफार्मासिस्टों द्वारा पदों को भरे जाने के लिए लंबे से आंदोलन किया जा रहा है, किंतु प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा उनकी मांग पर कोई कार्यवाही तो दूर वार्ता तक नहीं कर पा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के लिए किस तरह से भटकना एवं संघर्ष करना पड़ रहा है। फार्मासिस्टों संगठन की प्रदेश संयोजक इंदु डंगवाल, सुनील ने कहा कि फार्मासिस्टों की मांगों पर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री कोई हल नहीं निकाल पा रहे है, जिस कारण आज पूरे प्रदेश में फार्मासिस्ट परेशान हैं। कहा जब तक मांगें हल नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, मीना रावत, सुधांशु नौडियाल, अंजू भट्ट, रेखा रावत, रेखा अग्रवाल, वाईएस पंवार, राजेश जुगरान, रघुवीर प्रसाद, मुकेश अग्रवाल, निशांत प्रताप कंडारी, नरेश चन्द्र पुरी, नवीन चौहान, रचना पांडे, सिद्धार्थ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *