डीएम ने किया राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निरीक्षण
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय बहुली का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विद्यालय के समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पीटीए अध्यक्ष मुरलीधर जोशी ने जिलाधिकारी को बताा कि विद्यालय की स्थिति ठीक नहीं है तथा छात्रावास में छत से पानी का रिसाव हो रहा है। सभी कमरों में सीलन हो रही है। बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा हैद। इन सब समस्याओं पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए प्राचार्य शशि प्रकाश यादव एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को अभी तक भोजन की व्यवस्था जिस ठेकेदार द्वारा की जा रही है, उस ठेकेदार के टेंडर को निरस्त करते हुए छात्र-छात्राओं के खाने की व्यवस्था महिला समूहों के माध्यम से करने लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, तांकि बच्चों को मीनू के अनुसार शुद्ध भोजन उपलब्ध कराया जा सकें। उन्होंने विद्यालय के छत से पानी रिसाव एवं शीलन को दूर करने के लिए विद्यालय की छत पर टीन सैड तैयार करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, इसके साथ ही विद्यालय में मार्डल शौलाचय बनाए जाने के लिए आंकलन तैयार कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, तांकि विद्यालय में उक्त कार्यो के लिए धनराशि स्वीकृति कराई जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय में साफ-सफार्इ की बेहतर व्यवस्था रहें इसमें किसी भी प्रकार की ढिलार्इ न बरती जाय। उन्होंने प्रधानाचार्य को विद्यालय में आवश्यक सामाग्री क्रय करने के लिए पांच हजार तक की धनराशि व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को देते हुए उसका अनुमोदन पत्रालेख बाद में प्रेषित करने के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय परिसर में खराब सीसीटीवी कैमरों को भी ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, जल संस्थान डीएस देवड़ी आदि मौजूद रहे।
