टीआरसी मल्लीताल दोबारा क्वारंटाइन सेंटर बनेगा

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस धामी ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी में 40 बेड का सेंटर तैयार किया जा रहा है। उसके बाद तल्लीताल टीआरसी गेस्ट हाउस को क्वॉरंटाइन सेंटर बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के बाहर रियो ग्रैंड, स्टर्लिंग होटल संचालकों से बात कर इन होटलों में भी आइसोलेशन सेंटर बनाए जाएंगे। अगर आवश्यकता पड़ी तो पिछले साल की तरह शहर के अन्य होटलों को भी आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया जाएगा। डॉक्टर धामी ने बताया कि ओमीक्रोन से निपटने के लिए अस्पताल में 3 महीने के लिए पीपीई किट, कोरोना किट, दवाइयां, मास्क समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में 30 सिलेंडर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। साथ ही आकस्मिक स्थिति के लिए अस्पताल में चार एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *