सिनलेख व चहज विद्यालय भवन का हुआ लोकार्पण  

पिथौरागढ़। 105 लाख से बने जीआईसी सिनलेख के नए भवन और 39 लाख से बने आर्ट कक्ष एवं पुस्तकालय का लोकार्पण विधायक मीना गंगोला ने किया। इसके अलावा उन्होंने 108 लाख से बने जीआईसी चहज का भी लोकार्पण किया। कहा लंबे समय से क्षेत्र के लोग व छात्र इन दूरस्थ स्कूलों के नए भवन की मांग कर रहे थे। जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया। कहा सरकार और उनका प्रयास क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना है। यहां महिपाल सिंह मेहरा, दान सिंह मेहता, नीमा परगाई, रेनू चौधरी, गोकुल गंगोला, त्रिलोक मौरा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *