स्कूटी चोरी में  तीन किशोर  गिरफ्तार  

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्कूटी चोरी के दो मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नगर के विवेकानंदपुरी वार्ड निवासी दीवान सिंह लटवाल और रानीधारा निवासी संदीप भंडारी ने अपनी स्कूटी चोरी की शिकायत अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने टीम गठित कर चोरों की धरपकड़ को सभी संभावित ठिकानों में दबिश दी। नगर के सिकुड़ा बैंड के पास पुलिस ने तीन विधि विवादित किशोरों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि चोरों ने स्कूटी की नंबर प्लेट बदलकर उसमें अलग रंग कर पूरी तरह से पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे थे। बताया कि तीनों नाबालिग है। गिरफ्तारी टीम में धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी, धमेंद्र कुमार, कांस्टेबल खुशाल राम, हिमांशु शामिल रहे। इधर मामले में संलिप्त विधि विवादित किशोरों को परिजनों के माध्यम से न्यायालय किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *