पेयजल निगम कर्मियों का कोषागार से वेतन भत्ते की मांग को लेकर आंदोलन जारी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर निगम कार्मिकों का सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी कार्मिकों विरोध में कार्यबहिष्कार पर रहे। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सात जनवरी तक मांग पूरी होने पर पूर्ण कालीन कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेयजल मंत्री की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद भी कोषागार से वेतन, पेंशन भत्ते का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जबकि सरकार की ओर से निगम के राजकीयकरण करने की मांग को भी लंबित किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। कर्मचारियों ने एक स्वर में जल्द से जल्द मांग पूरी नहीं होने पर सात जनवरी से अनिश्चित कालीन पूर्ण बहिष्कार की चेतावनीदी। यहां अधिशासी अभियंता केडी भट्ट, दीप चंद्र, बीसी जोशी, ललित गौड, अरविंद नेगी, भारत रावत, देवेंद्र फर्त्याल, नरेंद्र बिष्ट, दीपक तिवारी, दीपा जोशी सुनील दत्त, डीएस रावत, जया जोशी, शुभम् बेलवाल, पान सिंह नेगी, संगीता आर्या, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *