कच्ची शराब की भट्ठी चला रहे दो गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी संजय कच्ची शराब का कारोबार कर रहा है। उसने अपने घेर में ही शराब बनाने की भट्ठी लगा रखी है। सूचना पर कोतवाल अमरचंद शर्मा के आदेश पर एसआई खेमेंद्र गंगवार के साथ सिपाही अरुण, हामिद खान तथा होमगार्ड जितेंद्र की टीम ने मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान भट्टी का स्वामी मौके से फरार हो गया, जबकि चिड़ियापुर निवासी सुरेश कुमार व रोशनाबाद हरिद्वार निवासी नीटू को टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर मिले करीब 1000 लीटर लाहन, 10 लीटर कच्ची शराब, रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन कब्जे में ले लिए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *