आप में शामिल हुए पूर्व दारोगा व अन्य

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। सेवानिवृत्त एक दरोगा और दो अन्य समाजसेवक पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने सम्मानित किया और पार्टी की विचारधारा के बारे में अवगत कराया। पार्टी कार्यालय परआयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करती है। जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली है। वहां स्कूल मॉडल हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हैं। रोजगार के नए आयाम पैदा हुए हैं। बिजली और पानी गरीबों को मुफ्त दिया जा रहा है। उत्तराखंड में प्रकृति ने भरपूर दिया है। जिससे रोजगार पैदा किया जा सकता है। बिजली और पानी के लिए राज्य आत्मनिर्भर है। यहां का पानी और बिजली दिल्ली जा रहा है। लघु उद्योगों से गांवों का पलायन रुकेगा। उन्होंने सेवानिवृत्त जगदीश राम टम्टा, समासेवी मदन सिंह बिष्ट, हरीश बिष्ट समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *