11 जनवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

श्रीनगर गढ़वाल।  राजकीय मेडिकल कॉलेज के संविदा, नियत, दैनिक कर्मचारियों ने आउटसोर्स एजेंसी के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति किये जाने के टेंडर विरोध में 11 जनवरी से कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में संयुक्त कर्मचारी महासंघ की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में महासंघ के अध्यक्ष मनमोहन बत्र्वाल, महासचिव मोहन सिंह चेची व सचिव प्रदीप नेगी ने कहा है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आश्वासन पर कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर कार्यवाही नहीं हो पा रही है। कहा कई दौर की बैठकें होने के बावजूद उनकी मांग पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हो पाया। जहां वर्षों से कार्यरत कर्मचारी सरकार से विनियमितीकरण की उम्मीद कर रहे थे इसके विपरीत महानिदेशालय स्तर से उक्त कार्यरत कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग पर नियुक्त करने की प्रक्रिया गतिमान है। जिससे आम कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। कहा यदि शासन स्तर से कर्मचारियों के विनियमितिकरण एवं सम्मानजनक वेतन वृद्धि के साथ भविष्य में उक्त पदों को आउटसोर्सिंग की परिधि से बाहर रखे जाने पर कोई उचित कार्यवाही नहीं होगी तब तक 11 जनवरी से समस्त कर्मचारी कार्यबहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहेंगे। जिसकी जिम्मेदारी पूर्णरूप से शासन-प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *